MP Assembly Session: भागीरथपुरा दूषित जल कांड पर हंगामा, कांग्रेस का वॉकआउट; स्थगन प्रस्ताव भी खारिज

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Fri, 20 Feb 2026 08:10 PM IST

मध्यप्रदेश विधानसभा में इंदौर के भागीरथपुरा दूषित जल मौत मामले पर स्थगन प्रस्ताव अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर ने नियमों व न्यायिक जांच का हवाला देकर खारिज किया। विपक्ष ने चर्चा की मांग की, सरकार पर लापरवाही व भ्रष्टाचार के आरोप लगाए, हंगामा हुआ और कांग्रेस विधायकों ने वॉकआउट किया।

madhya pradesh assembly bhagirathpura contaminated water protest walkout Umang Singhar Kailash Vijayvargiya
उमंग सिंघार और कैलाश विजयवर्गीय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विधानसभा में भागीरथपुरा पर आए स्थगन प्रस्ताव को विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर ने नियमों का हवाला देते हुए खारिज कर दिया है। विधानसभा अध्यक्ष ने चर्चा की मांग पर व्यवस्था देते हुए कहा कि विधानसभा की नियमावली के नियम 55 के उपखंड 5 के अनुसार सत्र में लाए गए  स्थगन प्रस्ताव में  उस विषय की चर्चा नहीं हो सकती है जिस पर सदन के उसी सत्र में चर्चा हो चुकी है। उन्होंने व्यवस्था देते हुए कहा कि 19 फरवरी 2026 को नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का प्रश्न इसी विषय पर चर्चा में था जिस पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने स्वयं उत्तर दिया था। इसके अलावा अन्य सदस्य भी इस विषय पर प्रश्न कर चुके हैं। इन सभी के उत्तर सदन में पटल पर हैं। उन्होंने कहा कि उपखंड 7 के अनुसार सदन में उस विषय पर भी चर्चा नहीं हो सकती है जो किसी जांच आयोग के समक्ष है या न्यायालय में विचारधीन है। 

Leave Comments

Top