भोपाल। प्रदेश सरकार 5 हजार करोड़ का कर्ज लेने जा रही है। सरकार 12 साल के लिए 25 सौ करोड़ और 19 साल के लिए 25 सौ करोड़ का लोन लेगी।
जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश सरकार बांड गिरवी रख आरबीआई से रकम लेगी। 25 सिंतबर को सरकार के खाते में लोन की रकम आएगी। 6 अगस्त को भी सरकार ने बाजार से कर्ज लिया था। मध्यप्रदेश सरकार अब तक 3 लाख 95 हजार करोड़ का कर्ज ले चुकी है। बजट पेश करने के बाद मोहन सरकार तीसरी बार कर्ज ले रही है। कर्ज की रकम से सरकार लाडली बहना और कर्मचारियों की सैलरी और रिटायर्ड पेंशनों का भुगतान करेगी। विकास कार्यों का हवाला लेकर सरकार कर्ज लेने जा रही है।