भाजपा कोर ग्रुप की बैठक, राज्यसभा के लिए नामों का दिल्ली भेजेंगे पैनल
मध्यप्रदेश में राज्यसभा की रिक्त सीट के लिए भाजपा चार-पांच संभावित नामों का पैनल केंद्रीय नेतृत्व को भेजेगी। सोमवार को मुख्यमंत्री निवास पर हुई कोर ग्रुप की बैठक में इस पर सहमति बनी। सोमवार से नामांकन की शुरुआत हो गई है। पहले दिन कोई नामांकन नहीं आया। दो नवंबर तक नामांकन पत्र भरने की तारीख हैं। इसके अलावा बैठक में भोपाल, इंदौर और जबलपुर में बड़ी रैलियां करने के साथ यूसीसी और सरकार के तीन साल के कामकाज पर भी चर्चा हुई।
भाजपा ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय का घेराव किया
भोपाल में खरगे की प्रधानमंत्री मोदी के पिता पर टिप्पणी के विरोध में भाजपा ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय का घेराव किया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए वाटर कैनन चलाई। विधायक रामेश्वर शर्मा और भगवानदास सबनानी बैरिकेड पर चढ़ गए, जबकि कांग्रेस कार्यकर्ता लाठियां लेकर पहले से तैनात थे। शिवाजी नगर चौराहे पर दोनों दलों के कार्यकर्ताओं के आमने-सामने आने से तनाव की स्थिति बन
हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष के चेहरे पर पोती स्याही
भोपाल के पीर गेट स्थित भवानी चौक पर हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी के साथ कुछ युवकों ने झूमाझटकी की और उनके चेहरे पर स्याही पोत दी। तिवारी पर एक इंटरव्यू में जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल का आरोप है। उन्होंने विवाद के बाद वीडियो जारी कर माफी मांगी थी।
रीवा परमाणु बिजलीघर पर कांग्रेस ने उठाए सवाल
रीवा के सरई गांव में प्रस्तावित परमाणु बिजलीघर को लेकर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने जमीन अधिग्रहण, ग्रामसभा की कथित फर्जी अनुमति और जल सत्याग्रह में विमला कोल की मौत पर सवाल उठाए। उन्होंने परियोजना की साइट बदलने, मौत की जांच और प्रभावितों को मुआवजा देने की मांग की।
मध्यप्रदेश कांग्रेस का एक लाख लोगों को दिल्ली ले जाने का लक्ष्य
दिल्ली में 1 नवंबर को होने वाली कांग्रेस की महारैली के लिए मध्यप्रदेश से एक लाख लोगों को ले जाने का लक्ष्य रखा गया है। जीतू पटवारी जिलों से बसों की बुकिंग, रेल आरक्षण और कार्यकर्ताओं की सूची का हिसाब ले रहे हैं। साथ ही बूथ से लेकर मंडलम और पंचायत स्तर तक संगठन की स्थिति की समीक्षा भी की जा रही है।