MP Board Result: कारपेंटर की बेटी बनी स्टेट टॉपर, झुग्गी बस्ती में रहकर की मेहनत; देश की सेवा करना चाहती है

न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल Published by: Sandeep Kumar Tiwari Updated Wed, 15 Apr 2026 03:21 PM IST

भोपाल की साधारण परिवार से आने वाली चांदनी विश्वकर्मा ने 500 में 494 अंक हासिल कर एमपी बोर्ड 12वीं में स्टेट टॉप किया। कारपेंटर पिता और सफाईकर्मी मां की बेटी चांदनी ने झुग्गी बस्ती में रहकर कठिन मेहनत की और रोज 6-8 घंटे पढ़ाई कर यह मुकाम हासिल किया।अब उनका सपना भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल बनकर देश सेवा करना है।

MP Board Result: Carpenter's Daughter Becomes State Topper; Worked Hard While Living in a Slum and Aspires to
 
चांदनी विश्वकर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश बोर्ड के 10वीं-12वीं के रिजल्ट में इस बार एक ऐसी कहानी सामने आई है, जिसने हर किसी को प्रेरित कर दिया। राजधानी भोपाल के गुरुदेव शिक्षा केंद्र स्कूल की छात्रा चांदनी विश्वकर्मा ने 500 में से 494 अंक हासिल कर पूरे प्रदेश में टॉप किया है वे कॉमर्स स्ट्रीम की छात्रा रही हैं।

Leave Comments

Top