CSK vs PBKS Highlights: पंजाब ने चेन्नई को 5 विकेट से हराया, श्रेयस का पचासा; म्हात्रे की मेहनत पर फिरा पानी

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: Mayank Tripathi Updated Fri, 03 Apr 2026 11:28 PM IST

पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को पांच विकेट से हरा दिया। यह आईपीएल 2026 में पंजाब की लगातार दूसरी

लाइव अपडेट

11:27 PM, 03-Apr-2026

पंजाब की दमदार जीत

पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को पांच विकेट से हरा दिया। सीएसके ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट पर 209 रन बनाए। जवाब में पंजाब की टीम ने 18.4 ओवर में पांच विकेट पर 210 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया।
11:14 PM, 03-Apr-2026

CSK vs PBKS Live Score: पंजाब को पांचवां झटका

नेहल वढेरा 10 रन बनाकर आउट हुए। अब शशांक सिंह का साथ देने मार्कस स्टोइनिस आए हैं। 
11:12 PM, 03-Apr-2026

CSK vs PBKS Live Score: अर्धशतकीय पारी खेलकर लौटे श्रेयस

श्रेयस अय्यर 29 गेंदों में 50 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें कंबोज ने अपना शिकार बनाया। अब नेहल का साथ देने शशांक सिंह आए हैं। 
11:10 PM, 03-Apr-2026

CSK vs PBKS Live Score: 26 गेंदों में श्रेयस का अर्धशतक

श्रेयस अय्यर ने 26 गेंदों में शानदार अर्धशतक जड़ा है। वह नेहल वढेरा के साथ 50 से ज्यादा रनों की साझेदारी निभा चुके हैं।
11:03 PM, 03-Apr-2026

CSK vs PBKS Live Score: 16 ओवर का खेल पूरा

16 ओवर का खेल पूरा हो चुका है। पंजाब किंग्स ने तीन विकेट पर 177 रन बना लिए हैं। श्रेयस अय्यर 42 और नेहल वढेरा 10 रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं। दोनों के बीच 50 रनों की साझेदारी हो चुकी है।
10:49 PM, 03-Apr-2026

CSK vs PBKS Live Score: पंजाब को तीसरा झटका

पंजाब को तीसरा झटका अंशुल कंबोज ने दियआ। उन्होंने मैट हेनरी के हाथों कूपर कोनोली को आउट कराया। वह 36 रन बनाकर आउट हुए। अब श्रेयस का साथ देने नेहल वढेरा आए हैं। 
10:32 PM, 03-Apr-2026

CSK vs PBKS Live Score: पंजाब को दूसरा झटका

पंजाब किंग्स को दूसरा झटका प्रभसिमरन के रूप में लगा, जो 43 रन बनाकर रनआउट हो गए। अब कूपर कोनोली का साथ देने कप्तान श्रेयस अय्यर आए हैं। 
10:08 PM, 03-Apr-2026

CSK vs PBKS Live Score: 61 पर पंजाब को पहला झटका

पंजाब को पहला झटका मैट हेनरी ने दिया। उन्होंने प्रियांश आर्या को अपना शिकार बनाया। वह 11 गेंदों में तीन चौके और चार छक्के की मदद से 39 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अब प्रभसिमरन सिंह का साथ देने कूपर कोनोली आए हैं।
09:45 PM, 03-Apr-2026

CSK vs PBKS Live Score: पंजाब की पारी शुरू

पंजाब की पारी शुरू हो चुकी है। प्रियांश आर्या और प्रभसिमरन सिंह क्रीज पर मौजूद हैं।
09:31 PM, 03-Apr-2026

CSK vs PBKS Live Score: चेन्नई ने पंजाब को दिया 210 रन का लक्ष्य

चेन्नई ने पंजाब के सामने 210 रनों का लक्ष्य रखा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सीएसके ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 209 रन बनाए। उनके लिए आयुष म्हात्रे ने सर्वाधिक 73 रनों की पारी खेली। वहीं, पंजाब के लिए विजयकुमार विशक ने दो विकेट लिए जबकि जेवियर बार्टलेट, मार्को यानसेन और युजवेंद्र चहल ने एक-एक सफलता अपने नाम की।

जीत है।

 


Leave Comments

Top