अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को कहा कि जब अमेरिका और इस्राइल का ईरान के खिलाफ चल रहा अभियान खत्म होगा, तो सत्ता संभालने के लिए ईरान की मौजूदा व्यवस्था के अंदर से ही किसी व्यक्ति को आगे आना बेहतर विकल्प हो सकता है।
ट्रंप ने अपने बयान में रजा पहलवी का किया जिक्र
ओवल ऑफिस में मीडिया से बात करते हुए ट्रंप ने साफ किया कि उनकी सरकार फिलहाल बाहर बैठे किसी नेता को ईरान की कमान सौंपने पर गंभीरता से विचार नहीं कर रही है। उन्होंने खास तौर पर रजा पहलवी का नाम लेते हुए कहा कि वह ऐसा चेहरा नहीं हैं, जिस पर उनकी प्रशासन ने गहराई से चर्चा की हो। रजा पहलवी ईरान के आखिरी शाह के बेटे हैं और लंबे समय से देश से बाहर रह रहे हैं। ईरान में सत्ता परिवर्तन को लेकर ट्रंप की राय
ट्रंप का यह बयान ऐसे समय आया है जब अमेरिका और इस्राइल की संयुक्त कार्रवाई को लेकर पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ा हुआ है। ट्रंप का मानना है कि अगर सत्ता परिवर्तन होता है, तो वह ईरान के अंदरूनी ढांचे से ही होना चाहिए, ताकि देश में स्थिरता बनी रहे और हालात ज्यादा न बिगड़ें। हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अभी किसी नाम पर अंतिम फैसला नहीं हुआ है। ट्रंप प्रशासन का फोकस फिलहाल सैन्य और रणनीतिक उद्देश्यों को पूरा करने पर है।अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यह चर्चा तेज हो गई है कि ईरान में संभावित राजनीतिक बदलाव किस दिशा में जाएगा और क्या वहां की मौजूदा सत्ता संरचना में ही कोई बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।