बीजेपी ने राज्यसभा चुनाव के लिए 9 उम्मीदवारों की सूची जारी की, नितिन नबीन का नाम भी शामिल

   बीजेपी ने राज्यसभा चुनाव के लिए 9 उम्मीदवारों की सूची जारी की, नितिन नबीन का नाम भी शामिल

नितिन नबीन

इमेज स्रोत, Facebook/NitinNabinBJP

इमेज कैप्शन, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन बिहार से राज्यसभा उम्मीदवार बनाए गए हैं

भारतीय जनता पार्टी ने अलग-अलग राज्यों में होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. बीजेपी के अध्यक्ष नितिन नबीन को बिहार से उम्मीदवार बनाया गया है.

बीजेपी के आधिकारिक एक्स हैंडल से बताया गया कि पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने 9 उम्मीदवारों की सूची जारी की है, जो इस प्रकार है:

- बिहार से नितिन नबीन और शिवेश कुमार

- असम से तेराश गोवाला और जोगेन मोहन

- छत्तीसगढ़ से लक्ष्मी वर्मा

- हरियाणा से संजय भाटिया

- ओडिशा से मनमोहन सामल और सुजीत कुमार

- पश्चिम बंगाल से राहुल सिन्हा

एनडीए के सहयोगी दल राष्ट्रीय क मोर्चा ने उपेंद्र कुशवाहा को बिहार से उम्मीदवार बनाया ह


Leave Comments

Top