IND vs WI: गत विजेता भारत सेमीफाइनल में पहुंचा, वेस्टइंडीज को पांच विकेट से हराया; इंग्लैंड से होगी टक्कर

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: Mayank Tripathi Updated Sun, 01 Mar 2026 10:52 PM IST

वेस्टइंडीज को अहम मुकाबले में पांच विकेट से हराकर भारत टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंच गया। अब टीम का सामना पांच मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से होगा।

IND vs WI T20 Live Score: T20 World Cup Super 8 India vs West Indies Today Match Scorecard Result News in Hind

सेमीफाइनल में पहुंचा भारत - फोटो : IANS

लाइव अपडेट

10:49 PM, 01-Mar-2026

भारत सेमीफाइनल में पहुंचा

वेस्टइंडीज को अहम मुकाबले में पांच विकेट से हराकर भारत टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंच गया। अब टीम का सामना पांच मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से होगा। रविवार को कोलकाता में खेले गए मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर वेस्टइंडीज को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। टीम ने 20 ओवर में चार विकेट पर 195 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम ने संजू सैमसन की 97 रनों की विस्फोटक पारी की मदद से 19.2 ओवर में पांच विकेट पर 199 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। 
10:41 PM, 01-Mar-2026

IND vs WI Live Score: भारत को पांचवां झटका

भारत को पांचवां झटका शमार जोसेफ ने दिया। उन्होंने हार्दिक पांड्या को आउट किया। वह 17 रन बनाकर लौटे। अब शिवम दुबे आए हैं।
10:30 PM, 01-Mar-2026

IND vs WI Live Score: भारत का स्कोर चार विकेट पर 160 के पार

भारत का स्कोर चार विकेट पर 160 के पार पहुंच गया है। हार्दिक पांड्या और संजू सैमसन क्रीज पर डटे हुए हैं।
10:20 PM, 01-Mar-2026

IND vs WI Live Score: भारत को चौथा झटका

भारत को चौथा झटका जेसन होल्डर ने दिया। उन्होंने तिलक वर्मा को हेटमायर के हाथों कैच कराया। वह 15 गेंदों में 27 रन बनार आउट हुए। अब हार्दिक पांड्या आए हैं।
10:15 PM, 01-Mar-2026

IND vs WI Live Score: 14 ओवर के बाद भारत का स्कोर 136/3

14 ओवर का खेल पूरा हो चुका है। भारत ने तीन विकेट पर 136 रन बना लिए हैं। संजू सैमसन 69 और तिलक वर्मा 23 रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं।
09:54 PM, 01-Mar-2026

IND vs WI Live Score: भारत को तीसरा झटका

भारत को तीसरा झटका शमार जोसेफ ने दिया। उन्होंने कप्तान सूर्यकुमार यादव को रदरफोर्ड के हाथों कैच कराया। वह सिर्फ 18 रन बना पाए। अब सैमसन का साथ देने तिलक वर्मा आए हैं।
09:51 PM, 01-Mar-2026

IND vs WI Live Score: अहम मुकाबले में सैमसन का पचासा

अहम मुकाबले में संजू सैमसन ने शानदार अर्धशतक जड़ा है। उन्होंने 26 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। वह कप्तान सूर्यकुमार यादव के साथ तीसरे विकेट के लिए 57 रनों की साझेदारी निभा चुके हैं। 10 ओवर के बाद भारत का स्कोर दो विकेट पर 98 रन है।
09:34 PM, 01-Mar-2026

IND vs WI Live Score: पावरप्ले में भारत ने दो विकेट गंवाए और 53 रन बनाए

पावरप्ले समाप्त हो चुका है और भारत ने दो विकेट पर 53 रन बना लिए हैं। अभिषेक शर्मा और ईशान किशन 10-10 रन बनाकर आउट हो गए। फिलहाल क्रीज पर संजू सैमसन और सूर्यकुमार यादव मौजूद हैं।
09:23 PM, 01-Mar-2026

IND vs WI Live Score: भारत को दूसरा झटका

जेसन होल्डर ने भारत को दूसरा झटका दिया। उन्होंने हेटमायर के हाथों ईशान किशन को कैच कराया। वह सिर्फ 10 रन बना पाए। अब कप्तान सूर्यकुमार यादव आए हैं।
09:15 PM, 01-Mar-2026

IND vs WI Live Score: भारत को पहला झटका

भारत को पहला झटका अकील होसैन ने दिया। उन्होंने अभिषेक शर्मा को हेटमायर के हाथों कैच कराया। वह सिर्फ 10 रन बना पाए। अब सैमसन का साथ देने ईशान किशन आए हैं।

Leave Comments

Top